गुना नगर: सोनी कॉलोनी: घर में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, पत्नी ने खाया जहर और पति ने लगाई फांसी
गुना कोतवाली थाना के सोनी कॉलोनी में 3 अप्रैल की सुबह मकान में वकील दिलीप कुमार गोयल 75 वर्ष चलो फांसी के फंदे पर मिला और रिटायर्ड टीचर पत्नी किरण गोयल का शव पलंग पर पड़ा मिला। एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा, जांच में पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।