मथुरा: BJP पार्षद पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, सरेंडर करने के बजाय बदमाश ने पुलिस पर किया फायर
थाना गोविंदनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद की हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।