बलरामपुर: मंडलायुक्त ने विशुनपुर विश्राम प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल द्वारा विशुनपुर विश्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि का जायजा लिया गया। मंडलायुक्त ने प्रसुताओं को मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य सभी लाभ प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला अधिकारी पवन अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।