सरधना: सलावा में निर्माणाधीन खेल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया, दिए निर्माण कार्य के निर्देश
सरधना के कावड़ मार्ग स्थित सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। आप को बता दें कि सरधना के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बनाई जा रही