बीकानेर: जिला कलेक्टर नम्रता ने नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों से लिया फीडबैक
जिला कलेक्टर नम्रता ने आज निगम प्रशासक के रूप में पहली बार नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निगम कार्यालय पहुंचने पर आयुक्त मनीष,उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित कर्मचारियों ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय,लेखा शाखा, निर्माण शाखा सहित अनेक अनुभागों का निरीक्षण कर यहां कर्मचारियो से फीडबैक लिया।