बिंदकी: बिंदकी में पीएम की अपील का दिखा असर, भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल लग्जरी गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा से पहुंचे प्रशिक्षण वर्ग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी में पीएम नरेंद्र मोदी के अपील का असर दिखा। शनिवार को दिन में 11बजे जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल अपनी लग्जरी कार छोड़कर बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित अपने कैंप कार्यालय से ई रिक्शा द्वारा बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर रोड स्थिति चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे पहुंचे।