बिंदकी: कल्यानपुर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रेप के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने शनिवार को दिन में 1 बजे पिलखनी मोड़ के पास से पाक्सो एक्ट रेप से संबंधित एक वांछित अभियुक्त सूरज उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेनी हरसिंहपुर थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय भेज दिया गया। अभियुक्त सूरज के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से मित्रता थी। जिसके साथ संबंध बनाए गए थे।