मंडला: व्यास नारायण मंदिर में 2019 से हर सोमवार को हो रहा सामूहिक रुद्राभिषेक, पौराणिक धरोहर के संरक्षण की अपील
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 नर्मदा तट पर स्थित ऐतिहासिक व्यास नारायण मंदिर में भक्ति और आस्था का अनवरत संगम देखने को मिल रहा है। किले वार्ड राजराजेश्वरी क्षेत्र में स्थापित इस प्राचीन मंदिर में वर्ष 2019 से प्रत्येक सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक, आरती और प्रसादी वितरण श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है। आज सोमवार को भी एक बजे तक रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।