हैदरनगर: किसानों के मुद्दों पर भाजपा का हल्ला बोल, हैदरनगर प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
किसानों के साथ कथित वादाखिलाफी, प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत नहीं मिलने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की हैदरनगर मंडल इकाई ने बुधवार दोपहर तीन बजे को प्रखंड कार्यालय परिसर में जोरदार धरना - प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की।