फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम झादा के निवासी पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम झादा के रहने वाले आदेश कुमार शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया वह अपने घर में लेटा था बाहर शोर सराव हो रहा था तभी पीड़ित घर से बाहर गया दबंगों ने पीड़ित को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दी पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसकी शिकायत पीड़ित ने तत्काल थाना पुलिस से की