बिजनौर: बिजनौर में नगीना मार्ग पर बीआईटी कॉलेज के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर किया हमला
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2024 बिजनौर नगीना मार्ग स्थित बीआईटी कॉलेज के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने अपने दादा के साथ बाइक पर जा रहे ऋतिक नाम के एक युवक पर हमला कर दिया और घायल कर फरार हो गए। घटना में गांव भगेंन निवासी ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद परिजनों ने उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लिखित में शिकायत की है।