महोबा: महोबा से सटे ज्योराहा गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 महोबा कि सीमा से सटे बारीगढ़ के ज्योराहा गांव निवासी आकाश कि 22 वर्षीय पत्नी अंजली ने अज्ञात कारणों के चलते ज़हरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।