ठेठईटांगर: बाघचट्टा पंचायत में जिप सदस्य ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर शनिवार को 5 बजे जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की। लोगों ने बताया कि जर्जर सड़कों से आवागमन प्रभावित है। इस पर जिप सदस्य ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।