मथुरा: नए बस अड्डे के समीप संदिग्ध परिस्थिति 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर हुई मौत परिजन मौत पर मौन
दिल्ली आगरा रेलवे लाइन पर एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति के चलते ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई ।पुलिस आत्महत्या या हादसे की गुत्थी के बीच उलझी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 18 वर्षीय अंजली निवासी शिवनगर कॉलोनी हाईवे निवासी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला यह हत्या या आत्महत्या जांच में है