मथुरा: चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को मथुरा जीआरपी रेलवे पुलिस ने जंक्शन से किया गिरफ्तार चोरी का मोबाइल हुआ बरामद
मथुरा रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है ।चोर ने अपना नाम महेश पुत्र जगदीश निवासी कुंडा थाना हाथरस गेट जिला हाथरस बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया जो की चलती ट्रेन से यात्री के जेब से चोरी किया था। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस ने जेल भेज दिया है