मथुरा: वृंदावन में रेलवे क्रॉसिंग के पास से अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में चालान कर कोर्ट में किया पेश
मथुरा के एसएसपी के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना वृन्दावन पुलिस ने गुरुवार रात रेलवे क्रॉसिंग के पास से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे 315 बोर का तमंचा व 1 कारतूस बरामद हुआ। शुक्रवार को निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई का कोर्ट में पेश कर दिया है।