मथुरा: सुनरख मार्ग स्थित लाडली निकुंज गेट के पास से तमंचा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
वृंदावन कोतवाली की रमनरेती चौकी प्रभारी शिव शरण सिंह ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान सुनरख मार्ग स्थित लाडली निकुंज गेट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरदमन सिंह उर्फ हनी निवासी फिरोजपुर पंजाब के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया है।