अंबिकापुर: सरगुजा जिले में 14 वर्षीय छात्रा से अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 वर्षी नाबालिक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सरपंच पति तरुण जायसवाल को महिला मित्र के साथ पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है। सरगुजा पुलिस बिहार पटना पहुंची।गुरुवार की रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर सरगुजा लाने की संभावना है। सर्व आदिवासी समाज में गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था