अशोकनगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत आंवरी की पिंकी जाटव राधे स्व सहायता समूह से जुडकर लखपति दीदी बन गई हैं। आजीविका मिशन के द्वारा स्व सहायता समूहों के गठन का कार्य तो सन 2017 में हो ही गया था। लेकिन पिंकी की उसी समय शादी हुई तो वह उस समय तो समूह में नहीं जुडी लेकिन अपने आस-पडोस की दीदीयों से समूह की जानकारी ली।