लखीसराय: NH-80 पर बाइक और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, डॉक्टर की ड्यूटी पर सवाल
NH-80 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। आदुपुर गांव के पास पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर के बाद चालक गाड़ी में फंसा रहा। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन डॉक्टरों की ड्यूटी पर भी सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।