आंवला: आंवला में युवक ने सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, गौमाता पर टिप्पणी से हिंदू समाज में रोष, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Aonla, Bareilly | Apr 24, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। अनुपुरा मोहल्ले के एक युवक द्वारा की गई इस टिप्पणी से क्षेत्र में भारी रोष है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में आंवला थाने में तहरीर दी है।