Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
bastivoice
बस्ती: डीएम व एसपी ने नीट परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, दिए निर्देश
Basti, Basti
| Jun 19, 2026
#education
#administration
MORE NEWS
नेशनल हाईवे पर चलती बस में लगी आग,बस के कंडक्टर ने दी घटना की पूरी जानकारी....
Basti, Basti | Jul 28, 2026
कंपनीबाग गुरुद्वारा में भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान बस्ती। कंपनीबाग गुरुद्वारा में आयोजित एक सम्मान समारोह में भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश पदाधिकारी बनाए जाने पर सरदार हरि सिंह 'बबलू', सरदार परमजीत सिंह 'चिंटू', सरदार सरवन सिंह, सरदार कुलदीप सिंह एवं सरदार इंद्रपाल सिंह सैकी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू' ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख समाज हमेशा राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज और गुरुद्वारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Basti, Basti | Jul 28, 2026
3 साल में विकास का रिकॉर्ड: नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां, जल्द मिलेगा बड़ा पार्क और विशाल तिरंगा कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को विकास के नाम समर्पित बताते हुए कहा कि नगर में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के बाद क्षेत्र में जितना विकास नहीं हुआ था, उससे अधिक विकास नगर पंचायत के माध्यम से बीते तीन वर्षों में कराया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, नाली, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने नगरवासियों को एक और बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए बताया कि कप्तानगंज में जल्द ही एक भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किया जाएगा, जिसे आगामी 15 अगस्त को पूरे सम्मान के साथ फहराया जाएगा। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास ही नहीं, बल्कि नगर की सुंदरता और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
Basti, Basti | Jul 28, 2026
बस्ती: चक मार्ग से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा पत्र, दिया आन्दोलन की चेतावनी.. #fallowers #Viralnews #Basti
Basti, Basti | Jul 27, 2026
चारो तहसीलों में गूंजी जनगणना पारिश्रमिक की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन बस्ती। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों पर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन तेज किया जाएगा। बस्ती सदर तहसील में संयुक्त मंत्री सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. प्रमोद सिंह, जिला प्रचार मंत्री विजय यादव, संजय यादव, हृदय विकास तथा शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। भानपुर तहसील में रामनगर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, सल्टौआ ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव, दीपचंद कनौजिया, रवि प्रताप सिंह, विजय कुमार, बब्बन पाण्डेय एवं चंद्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। रुधौली तहसील में अध्यक्ष शिवरतन, मंत्री रामभवन, मूलचंद, दिलीप, कैलाश तथा पवन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। हर्रैया तहसील में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, संगठन मंत्री विवेककान्त पाण्डेय, हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा, मंत्री रामपियारे तथा कप्तानगंज ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई है। इसके बावजूद पारिश्रमिक भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है और शासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों के भीतर सभी कार्मिकों का भुगतान नहीं हुआ तो संगठन उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आगे की रणनीति तय करेगा। इस दौरान भानपुर तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि सल्टौआ ब्लॉक के कार्मिकों का भुगतान मंगलवार को ही बैंक भेज दिया गया है, जबकि शेष ब्लॉकों के कार्मिकों का पारिश्रमिक भी आगामी दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जारी कर दिया जाएगा।
Basti, Basti | Jul 27, 2026