अंबाह: ग्राम पंचायत दोहरा के पंचायत सचिव बनवारी लाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
Ambah, Morena | Jan 20, 2025 ग्राम पंचायत दोहरा के पंचायत सचिव बनवारी लाल शर्मा को आज सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी और इस अवधि में इनका मुख्यालय जनपद अम्बाह रहेगा। आगामी आदेश तक पंचायत सचिव दोहरा का प्रभार ग्राम पंचायत चादपुरा के पंचायत सचिव को सौंपा गया है।