अंबाह: उसेद रोड पर नेत्र शिविर में 287 मरीजों ने कराया परीक्षण, 57 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित
Ambah, Morena | Jan 19, 2025 उसेथ रोड पर नेत्र शिविर में मोतियाबिन्द ऑपरेशनपरीक्षण के लिये लगभग 287 मरीजों ने नामांकन कराया, जिसमें से कुल 57 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया। इन मरीजों को मोतियाबिन्द आपरेशन के लिये ग्वालियर ले जाया जायेगा, जिसमें मरीजों काआना-जाना, खाना, दवाइयाँ एवं मोतियाबिन्द आपरेशन आदि निःशुल्क रहेगा।