अंबाह: दोहरी गांव में बेटी के घर से चले जाने से दुखी पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ambah, Morena | Jan 20, 2025 दोहरी गांव में रहने वाले गंगाराम पुत्र लालाराम सखवार ने रविवार रात8 वजे गांव के बाहर एक कुएं पर फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अंबाह अस्पताल पहुंचाया। जहां आज सोमवार दोपहर 12 वजे शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया ।