बलरामपुर: सीएमओ ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में ग्राम घुसाह में किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड बलरामपुर के ग्राम धुशाह में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम ऊषा वर्मा टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं।निरीक्षण के समय तक एएनएम ऊषा वर्मा द्वारा कुल 23 बच्चों तथा 07 गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया था।