डुमरांव: डुमरांव नगर में ट्रैफिक व्यवस्था फिर सवालों में, पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2026 डुमरांव नगर में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नो-इंट्री नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहन बेखौफ शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह करीब 9 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि नो-इंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर में घुसते रहे।