सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के 24 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के 24 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के मौके पर ग्राम सभा का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 11 बजे घोसैठ पैक्स गोदाम में आयोजित ग्राम सभा में मुखिया आलोक कुमार के अलावे पंचायत कर्मी,जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ताजपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए.