बड़वाह तहसील न्यायालय से तहसील विधिक अध्यक्ष एवं प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट कु.वंदना मालवीय की उपस्थिति मे शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे उपजेल बड़वाह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।सब जेल में कुल बंदी 102 है जिसमे विचाराधीन बंदी 93 सजायाफ्ता बंदी 6 व सिविल बंदी 3 है।