धौलपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी का फंदा लगाकर हुई मौत
धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के सामने पेड़ से लटका मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना मिलने पर दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक की पहचान पुरैनी गांव निवासी उदल पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा (40) के रूप में हुई है। परिजनों