दिहोली थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के सामने लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान उदल पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा, निवासी पुरैनी गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उदल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।