चूरू: चूरू में विदेश भेजने के नाम पर 60 से अधिक लोगों से ₹2 करोड़ की ठगी, एजेंट फरार
Churu, Churu | May 31, 2026 चूरू। शेखावाटी अंचल के 60 से अधिक लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं। रतनगढ़ के विनोद कुमार, रघुनाथपुरा के गौरीशंकर ऐचरा और सरदारशहर के मो. सलीम सहित पीड़ितों ने बताया कि उम्मेद खान और राकेश कुमार नामक एजेंटों ने टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर लाखों रुपये लिए।