हज़ारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर एचजेडबी आरोग्यम संस्थानों में सम्मान समारोह आयोजित
हजारीबाग स्थित एचजेडबी आरोग्यम नर्सिंग इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक बजे अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सम्मान एवं प्रेरणा से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशिका प्रीति जैन, अस्पताल प्रशासक जया सिंह, प्राचार्य, चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।