जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्राम चोकावाड़ा में जनगणना कार्य का लिया जायजा, प्रगणकों को दिए सटीक डेटा प्रविष्टि के निर्देश
जिले में जनगणना की प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आकाश छिकारा ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यों का अवलोकन किया। शुक्रवार शाम 4 बजे अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर जगदलपुर विकासखंड के ग्राम चोकावाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासी सोमारी के घर जाकर प्रगणक द्वारा की जा रही पूछताछ और जानकारी दर्ज करने की जानकारी ली।