दुर्ग: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने लाइसेंस सहायक यानी कुली के 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल ने लाइसेंस सहायक यानी कुली के 29 पदों पर भर्ती के आवेदन मंगाया है। भर्ती का नोटिफिकेशन ऐसे वक्त जारी किया गया है, जब रायपुर स्टेशन पर 105 कुली धरने पर बैठे हुए हैं। दरअसल, रायपुर स्टेशन पर चार बैटरी गाड़ियां चलाई जानी हैं।