दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए 'ऑपरेशन सुरक्षा' के तहत की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए 'ऑपरेशन सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर यातायात विभाग ने ड्रिंक एंड ड्राइव, स्कूल बस सुरक्षा और नो पार्किंग पर विशेष निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।