गुना नगर: हरिपुर रोड पर पावर हाउस के पास से कोतवाली थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, मुखबिर की सूचना पर दीपक कुशवाह निवासी चौधरी मोहल्ला गुना को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अवैध शराब जप्त की है। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।