मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने बस स्टैंड परिसर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर दो लोगों पर किया मामला दर्ज
पुलिस को शनिवार को रात के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में बस स्टैंड परिसर में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मुंगावली निवासी दीपक उम्र 40 वर्ष और अशोकनगर निवासी नीरज उम्र 35 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।