महोबा: आल्हा चौक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बीजेपी महिलाओं ने किया प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं का पुतला दहन
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. विभा पुरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। बीजेपी उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का आरोप लगाया।