अररिया: बुद्धेशरी रामपुर में विवाहिता के साथ हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची मां के साथ भी की गई मारपीट
Araria, Araria | Feb 11, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बुद्धेशरी रामपुर वार्ड संख्या 5 में घरेलू विवाद में ससुराल पक्ष के द्वारा विवाहिता के साथ हो रहीं मारपीट की सुचना पर पहुंची विवाहिता के मां के साथ ससुराल पक्षों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को 12 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया.