बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद
कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा
छतरपुर। देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही प्रख्यात संत नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंने बागेश्वर महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा जन-जन तक पहुंचाने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा तो यह सबसे बड़ा सौभाग्य होगा।
बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर ने बताया कि हनुमान अंश तीन महिलाओं ने मिलकर बनाई है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में शोध के दौरान उन्हें यह जानकारी भी मिली कि एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स नीम करोली बाबा से प्रभावित रहे थे। बाबा की प्रेरणा से जुड़ी सेवा और आध्यात्मिक विचारों ने अनुप्रिया नागर को भी प्रभावित किया। उनके मन में यह भाव जागा कि मैं भारतीय हूं और मुझे विदेश से अपने ही देश के महान संत महाराज जी के बारे में जानकारी मिल रही है। क्यों न मैं महाराज श्री की महिमा को लोगों तक पहुंचाने की सेवा करूं। उन्होंने कहा कि बालाजी की कृपा से ही आज हनुमान अंश फिल्म को लगातार लोगों के द्वारा चाहा गया है। उनका कहना है कि भारतीय संत परंपरा और सनातन, आध्यात्मिक विरासत का संदेश देश की सीमाओं से परे भी लोगों तक पहुंच रहा है। ऐसे संतों के जीवन और उनके विचारों को समझना तथा उनकी प्रेरणाओं को समाज तक पहुंचाना उनके लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि धार्मिक सेवा और सौभाग्य का विषय है।
@topfans बागेश्वर धाम सरकार