बिल्सी: गढ़ोंली गांव में बारातियों के साथ मारपीट का आरोप, घटना में बारात में आए 3 लोग घायल, बिल्सी पुलिस से की गई शिकायत
Bilsi, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव में बारात चढ़ने को लेकर हुए विवाद में तीन बाराती घायल हो गए। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बितरोई निवासी मुनीष कुमार ने बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात बितरोई गांव से बारात गढ़ौली गांव आई थी।