हाथरस: मोहल्ला किला खाई में एक युवक को मामूली विवाद पर दो लोगों ने मारपीट कर घायल किया, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला खाई में एक युवक मुकीम पुत्र अब्दुल गफ्फार के साथ मामूली विवाद को लेकर दो लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर इलाका पुलिस से शिकायत की गई। घायल युवक का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घायल युवक ने बताया मोहल्ले के 2 लोगों ने मारपीट की है।