घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा पॉवर प्लांट सारनी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र आदिल खान ने किया रेस्क्यू
सतपुड़ा पॉवर प्लांट सारनी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार को सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप निकलने की सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी गई। सूचना मिलने पर सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहूंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सर्पमित्र आदिल खान ने बताया कि सतपुड़ा पॉवर प्लांट सारनी के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मजदूर सफाई कर रहे थे।