घोड़ाडोंगरी: सारणी के वार्ड 3 में शादी में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 9लोगो ने की मारपीट, युवक पुलिस ने कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारणी के वार्ड 3 में बुधवार रात करीब 9 बजे शादी में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 9 लोगों ने मारपीट की। मारपीट में घायल हुए युवक का सारणी पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारणी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी के वार्ड 3 में शादी में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में भानू सिंह के साथ 9 लोगों ने मारपीट की।