इंदरगढ़: ग्राम सुरापारा में 36 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम, शराब पीने का था आदी
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरापारा में गुरुवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति का शव खेत की मेड़ पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। भाई गव्वर कुशवाह पुत्र रामदास कुशवाह उम्र 32 साल निवासी ग्राम सुरापारा ने बताया कि वे 3 भाई हैं और अलग-अलग रहते हैं। बीच वाला भाई कल्लू कुशवाह उम्र 36 साल 3 दिन से घर से लापता थ