मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को संबोधित किया
मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से मिशन कंपाउंड स्थित एस एन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मौजूद महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वालंबन व अन्य मुद्दों पर महिलाओं को जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि बीएसए अनिल कुमार वर्मा रहे।