सिमरिया: शहादत को सलाम: 'हरिकेश वन' में वीरता की विरासत लहराएगी, 40 हजार पौधों से महकेगी शहीद की स्मृति
Simariya, Panna | Apr 14, 2026 पन्ना के दक्षिण वनमंडल ने शहीद वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की स्मृति में एक प्रेरक पहल की है। अवैध रेत उत्खनन रोकते समय बलिदान देने वाले जांबाज हरिकेश के नाम पर अब 'भगनरवा बीट' को "हरिकेश वन" के नाम से जाना जाएगा। यहाँ आगामी मानसून में 40,000 पौधे लगाए जाएंगे। वीरता और हरियाली का यह संगम आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत प्रतीक बनेगा।