सुपौल: वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आश्वासन पर आंदोलन खत्म
Supaul, Supaul | May 14, 2026 सुपौल नगर परिषद में सफाई कर्मियों द्वारा वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुरू की गई हड़ताल मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। करीब डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने गुरुवार को सुबह काम बंद कर नगर परिषद परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी थी।