अमरपुर: अमरपुर नगर पंचायत में बजट का खेल! ₹6 लाख की जगह ₹91 लाख खर्च, बजट पत्र में अनियमितता
Amarpur, Banka | Apr 13, 2026 “अमरपुर नगर पंचायत में ‘बजट का खेल’! 6 लाख की जगह 91 लाख खर्च, पूरा बजट पत्र में अनियमितता अमरपुर नगर पंचायत की बैठक में इस बार बजट पेश होते ही हंगामा खड़ा हो गया। वार्ड पार्षदों ने बजट को अधूरा और अनियमितताओं से भरा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया कि यह पूरे साल का नहीं, बल्कि मार्च 2026 तक का भी सही तरीके से नहीं बनाया गया है।